Preloader
Oplus_16908288

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के विरोध में मुंगेर शहर में 100 फीट लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर विजय चौक प्रबंध समिति और मुंगेर सेवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भारत माता की जय के नारे लगाए।

Oplus_16908288

पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताते हुए नारेबाजी की गई। यात्रा में 100 फीट लंबा तिरंगा झंडा निकाला गया। इसकी शुरुआत बेकापुर स्थित विजय चौक से हुई। यात्रा बेकापुर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चौक, बाजा पट्टी, मुख्य बाजार, गांधी चौक, राजीव गांधी चौक, आजाद चौक, लोहा पट्टी होते हुए वापस विजय चौक पर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर मौजूद लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को पैरों से कुचलकर जलाया। तिरंगा एकता यात्रा का भव्य आयोजन मुंगेर सेवा मंच ने किया। तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ यह तिरंगा यात्रा निकाला गया है।

मुंगेर से एमडी इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Spread the love

By