July 27, 2024

दस युवकों के साथ 27 लड़कियां कर रही थीं गंदा काम, अरवल में पुलिस को देख बोलीं- हम नासमझ हैं।

रेड लाइट एरिया में विजिलेंस और महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में 10 युवक और 27 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। विजिलेंस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कम उम्र की लड़कियों से गंदा काम कराया जा रहा है।

सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में विजिलेंस और महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में 10 युवक और 27 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। विजिलेंस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कम उम्र की लड़कियों से गंदा काम कराया जा रहा है। जिसको लेकर पटना से आई टीम ने स्थानीय महिला थाना और महिला हेल्पलाइन की मदद से छापेमारी की और दर्जनों युवतियों को जंजाल से मुक्त कराया। वहीं मौके से गंदे काम में शामिल दर्जनों युवकों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी करने गए अधिकारियों ने बताया कि सभी लड़कियां कम उम्र की हैं जो ना समझी में इस तरह के कार्य में संलिप्त हो गई थीं। इन लड़कियों से जघन्य अपराध करवाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लड़कियों को खबर भी नहीं है कि यह किस तरह के अपराध कर रही हैं। 

विजिलेंस की टीम के अधिकारी ने मामले को लेकर बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि अरवल के जनकपुर धाम में कम उम्र की लड़कियों से गलत काम कराया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की गई और लड़कियों को इस भंवर जाल से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी लड़कियां कम उम्र की हैं जो ना समझी में इस तरह के कार्य में संलिप्त हो गई थीं। इन लड़कियों से जघन्य अपराध करवाया जा रहा था। लड़कियों को खबर भी नहीं है कि यह किस तरह के अपराध कर रही हैं। हालांकि वर्षों पूर्व इस इलाके में अनेकों बार स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर पूर्व में कई लड़कियों को मुक्त कराया गया है। इसके बावजूद ऐसे कृत्य यहां हो रहे हैं। इस मौके पर अवधेश कुमार महिला थाना अध्यक्ष पुष्पा कुमारी टिंकल महिला हेल्पलाइन के परियोजना प्रबंधक चिंपू कुमारी के अलावे जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे। 

Spread the love