May 1, 2024

इटवा गांव से निकाला गया भव्य जलभरी शोभायात्रा …

Apar Bharat Live News - Kalash Yatra sah Shobha Yatra

रोहतास जिले के दावथ प्रखंड के इटवा गांव से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को भव्य जलभरी शोभायात्रा निकाला गया।

डेस्क, रोहतास : रोहतास जिले के दावथ प्रखंड के इटवा गांव से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को भव्य जलभरी शोभायात्रा निकाला गया। इटावा गांव में चलने वाले छह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नव निर्माणाधीन मंदिर परिसर से शुक्रवार को भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण नए पीले केसरिया और लाल वस्त्र धारण कर भक्ति में लीन होकर हाथों में कलश लिए जय श्री लक्ष्मी नारायण ,हर-हर महादेव ,जय श्री राम का जयकरा लगाते हुए चैत्र मास की तपती दोपहरी और उमस भरी गर्मी में भी महिला व पुरुष श्रद्धालु नगर पंचायत कोआथ होते हुए लगभग दस किलोमीटर की दूरी तय कर बभनौल अड्डा काव नदी के तट पर पहुंचकर आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल तक आए।

बभनौल अड्डा काव नदी के तट पर पहुंचकर आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल तक आए

कलश यात्रा सह शोभायात्र में बैंड-बाजे, हाथी, घोड़े, रथ, चार पहिया और दो पहिया वाहन के साथ धार्मिक संगीत ने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा सह शोभायात्र में बैंड-बाजे, हाथी, घोड़े, रथ, चार पहिया और दो पहिया वाहन के साथ धार्मिक संगीत ने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया।

कई स्थानों पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व शरबत की व्यवस्था स्थानीय लोगों के द्वारा की गई। खासकर नगर पंचायत कोआथ दुर्गा मंदिर के समीप मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी शरबत और अन्य सुविधा मुहैया कराया गया था। आगे की जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के सदस्य पूर्व मुखिया सत्येंद्र शर्मा और श्याम जी सिंह ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम परम पूज्य श्री सुंदर राज यति यतीराज स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। शुक्रवार को जलभरी यात्रा के साथ की दोपहर बाद से प्रवचन प्रारम्भ होगा। 20 मई को मंडप प्रवेश अग्नि प्रकट यज्ञ प्रारंभ होगा। 21 मई को नगर भ्रमण जबकि 22 मई को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही आगामी 24 मई को पूर्णाहूति और विशाल भंडारे के साथ यज्ञ कार्यक्रम संपन्न होगा। इस छह दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम में अयोध्या, काशी, काँची ,मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट, प्रयागराज एवं अलग – अलग क्षेत्रों से भी सभी धर्माचार्य विद्वान पधारेंगे।

रिपोर्ट : साहिल राज, 19 मई 2023

Spread the love