May 17, 2024

भाजपा के पुर्व विधायक जवाहर प्रसाद सासाराम हिंसा मामले में हुए गिरफ्तार

Apar Bharat Live News

सूत्र, सासाराम, 29 अप्रैल 2023 : रामनवमी जुलुस को लेकर सासाराम में हुए हिंसा मामले में पुलिस ने भाजपा के पुर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है । रामनवमी जुलुस के बाद सासाराम में हुए हिंसा,पत्थर बाजी, और आगजनी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है । उसी कार्यवाही के अंतर्गत शुक्रवार देर रात पुलिस ने पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को उनके आवास लस्करीगंज से गिरफ्तार किया है।

आपको बताते चलें की जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रह चुके हैं। वे पहली बार 1990 में विधायक बने थे ।

जुलुस के बाद हुई हिंसा व पत्थर बाजी मामले में भाजपा के तीन नेताओं ने शिवसागर थाने में सरेंडर किया था। तीन सरेंडर करने वालो में डा शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और राबिन केसरी शामिल हैं।

शिवनाथ चौधरी व सोनू सिन्हा सासाराम नगर भाजपा के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।राबिन केसरी भी नगर भाजपा में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं।डा शिवनाथ चौधरी श्री राम जन्मोत्सव कमिटी के अध्यक्ष हैं। सोनू सिन्हा महामंत्री के पद पर हैं जबकि राबिन केसरी भी कमेटी के सदस्य हैं।

Spread the love