Preloader

60 दिनों का पूर्ण युद्धविराम मिलने पर चुनाव कराने को तैयार यूक्रेन; रूस ने ट्रंप के नए ऐलान की तत्काल पुष्टि नहीं की।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने चुनाव कराने के लिए रूस से मांगा 60 दिनों का पूर्ण युद्धविराम; ट्रंप ने एक दिन पहले नए नेतृत्व की उठाई थी।

12 अक्टूबर 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तत्काल “Energy Ceasefire” पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों से इस समझौते का उल्लंघन नहीं करने की अपील की।

हालांकि, ट्रंप के इस ऐलान के बाद स्थिति को लेकर भ्रम पैदा हो गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी समझौते की जानकारी नहीं थी। रूस की ओर से भी तत्काल इसकी औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई।जेलेंस्की ने हालांकि कहा कि अगर रूस यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकता है, तो यूक्रेन भी रूसी तेल रिफाइनरियों और अन्य ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तैयार है।

60 दिन का युद्धविराम मिले तो चुनाव के लिए तैयार—जेलेंस्की

इससे पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस 60 दिनों के पूर्ण युद्धविराम के लिए तैयार होता है, तो यूक्रेन राष्ट्रपति चुनाव आयोजित कर सकता है।यह बयान ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया जिसमें उन्होंने यूक्रेन में नया नेतृत्व चुने जाने की बात कही थी।

जेलेंस्की ने जवाब देते हुए कहा कि यूक्रेन का नेता कौन होगा, इसका फैसला वहां की जनता करेगी।यूक्रेन में 2019 के बाद राष्ट्रपति चुनाव नहीं हुए हैं। युद्ध और मार्शल लॉ के कारण चुनाव स्थगित हैं और जेलेंस्की का कहना है कि मतदान कराने से पहले लोगों तथा चुनावी व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

फिलहाल ट्रंप के “Energy Ceasefire” के ऐलान के बावजूद इसे पूरी तरह लागू समझना जल्दबाजी होगी, क्योंकि रूस की स्पष्ट पुष्टि और समझौते की शर्तों का विवरण अभी सामने नहीं आया है।

Spread the love