May 17, 2024

सासाराम के नहर में तैरने लगा नोटों का बंडल, लूटने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़…

नहर से मिल रहे 500, 200, 100, 10 रुपए के नोटों के बंडल, नोट लूटने की लगी भीड़

सासाराम, 06 मई2023 : कहा जाता है की नोट पेड़ों पर नहीं फड्ते, लेकिन आज एक अजीब ही वाक्या रोहतास जिले के सासाराम में देखने को मिला। नोट यहाँ पेड़ पर तो नहीं लेकिन नहर मे तैरती हुई जरूर दिखाई दीं। यह वाकया रोहतास जिले के सासाराम प्रखण्ड के मुरादाबाद नहर का है जहां नहर में 500, 200, 100, और 10 रुपए के बंडल तैरते हुए दिखाई दिये। ऐसा लग रहा था मानो की ये नहर इन गड्डियों को उगल रही हों। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली, लोग नहर की ओर दौड़ पड़े और नहर में कूद कर नोटों की गड्डियां बटोरने लगे। देखते ही देखते यह बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और नहर के चारों तरफ लोगों की भीड़ लग गई। लोग अपना सब कुछ छोड़ कर नहर में नोटों की गड्डियों को बटोरने के लिए उतर पड़े। किसी ने अपने पैंट की पोटली बनाई तो किसी ने अपने शर्ट की पोटली बनाकर नोटों की गड्डियों को भरना शुरू कर दिया। नोट उगलती हुई नहर की चर्चा पूरे जिले में जंगल में लगी आग की तरह फ़ेल गयी है। नहर में नोट कहां से आए फिलहाल यह पहेली बनी हुई है। लोग मछलियों के जैसे नहर से नोटों की गड्डियों को छान रहे थे।

मुरादाबाद नहर से मिल रहे 500, 200, 100, 10 रुपए के नोटों के बंडल, नोट लूटने की लगी भीड़

नहर से नोटों के बंडल को लुटने का विडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग नहर में जाकर नोटों से भरी गड्डीयों को बटोर रहे हैं। नोट लुटने का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि नोट असली हैं या नकली पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि नोट मिलने की सुचना पर पुलिस मौके पर गई थी पर वहां कुछ मिला नहीं। लोग नहर में नोट मिलने की बात कह रहे हैं इसकी जांच की जा रही है। गांव के ग्रामीण ने ही बताया कि कुछ लोग नहर में नहा रहे थे तभी कपड़ा में बंधा नोटों का बंडल 10 रुपए का था। रुपए देखकर लगता है कि काफी समय से नहर में होंगे। कुराईच नहर पुल के नीचे नोटों का बंडल फेके जाने की बात आग की तरह फ़ैल गई और बड़ी संख्या में लोग पुल पर जमा हो गए कुछ लोग पुल पर ही खड़े थे और कुछ लोग नहर में कुद पैसे निकालने लगे।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह नोटों का बंडल कहां से आया और किसने फेके यह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस भी अभी तक किसी भी तरह की पुष्टि नहीं कर पा रही है।

Spread the love