Preloader

आईपीएल 2025 की शुरुआत धमाकेदार रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने पहले दो मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। टीम के पास चार अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर फिसल गई है। इस हार से CSK का नेट रन रेट भी माइनस में चला गया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे नंबर पर

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार के साथ दो अंक हासिल किए हैं। इसी कारण टीम फिलहाल दूसरे नंबर पर बनी हुई है। तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसने अब तक एक ही मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। पंजाब का नेट रन रेट प्लस में है, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।दिल्ली कैपिटल्स ने भी अब तक एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ दिल्ली के पास भी दो अंक हैं और टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है।

राजस्थान की हालत खराब

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार के साथ दो पॉइंट्स हैं। इसी वजह से टीम पांचवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और CSK भी एक-एक मैच जीत चुके हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट थोड़ा कमजोर है, इसलिए KKR छठे और CSK सातवें नंबर पर हैं।

सबसे खराब स्थिति में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स हैं, जो अब तक कोई भी मैच नहीं जीत सके हैं। ये तीनों टीम आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स की हालत सबसे खराब है क्योंकि टीम ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले गंवा दिए हैं।अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में कौन-सी टीमें पॉइंट्स टेबल में ऊपर जाती हैं और कौन पिछड़ती हैं!

Spread the love

By