July 27, 2024

MS Dhoni Bike Collection: धोनी दिलों के ही नहीं, इन धांसू बाइक्स के भी किंग हैं! देखें कलेक्शन

महेंद्र सिंह धोनी के बाइक कलेक्शन (Mahendra Singh Dhoni Bikes) की बात करें तो उनके पास कई सुपरबाइक और लग्जरी क्रूजर बाइक्स के साथ ही विंटेज बाइक्स भी हैं, जिनमें Suzuki Shogun और Yamaha RD350 भी हैं। इसके साथ ही Ducati, Kawasaki, Harley Davidson, Suzuki, Yamaha, Royal Enfield समेत अन्य कंपनियों की भी शानदार बाइक्स हैं। देखें पूरी लिस्ट और उनकी कीमतें।

MS Dhoni ‌Bike Confederate Hellcat X132
एमएस धोनी की कुछ साल पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट पर हैलकेट एक्स 132 चलाते नजर आए थे। यह बाइक भी धोनी के पास है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है।

MS Dhoni Bike Kawasaki Ninja ZX-14R
समय-समय पर धोनी की इस बाइक के साथ तस्वीर सामने आती रहती है। 1,441 सीसी की कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर की कीमत करीब 17 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

MS Dhoni Bike Kawasaki Ninja H2
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी कावासाकी निंजा एच2 के भारत में पहले ऑनर हैं। शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स से लैस करीब 1000 सीसी की इस बाइक की कीमत 23 लाख रुपये से लेकर 80 लाख रुपये तक है।

MS Dhoni Bike Harley Davidson FatBoy
आर्नोल्ड स्वार्जनेगर के फैन महेंद्र सिंह धोनी के पास इस हॉलीवुड स्टार की फेवरेट बाइक हार्ले डेविडसन फैटबॉय भी है, जो कि सुपर क्रूजर बाइक है। 1,690cc की इस बाइक की कीमत फिलहाल 22 लाख रुपये तक है।

MS Dhoni Bike Ducati 1098
स्पोर्ट्स और लग्जरी से लैस डुकाटी की इस बाइक ने महेंद्र सिंह धोनी की गैराज की शोभा बढ़ाई है और यह वर्षों से माही के पास है। करीब 1100 सीसी की इस बाइक की भारत में कीमत 25-30 लाख रुपये तक थी।

MS Dhoni Bike Yamaha Thundercat
यामाहा की बाइक्स के दीवाने महेंद्र सिंह धोनी के पास इस कंपनी की धांसू बाइक यामाहा थंडरकैट भी है, जिसका प्रोडक्शन 2007 तक ही हुआ था। इस बाइक की उस समय कीमत लाखों में थी।

MS Dhoni Bike BSA Goldstar
पुरानी बाइक के भी शौकीन धोनी के गैराज में बीएसए गोल्डस्टार भी है और यह बाइक चलाते उनकी तस्वीर भी सामने आई है।

MS Dhoni Bike Royal Enfield Machismo
महेंद्र सिंह धोनी के पास रॉयल एनफील्ड की यह क्लासिक बाइक भी है, जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये आंकी जाती है।

MS Dhoni Norton Jubilee 250, Suzuki Shogun And Yamaha RD350 Bikes
महेंद्र सिंह धोनी के पास ये तीनों बाइक्स भी हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी करियर के शुरुआती दिनों में खरीदा था और अक्सर वह इन बाइक्स के साथ पहले देखे गए हैं। यामाहा आरडी350 के बारे तो कई कहानियां सुनी-देखी गई हैं, जिनमें एक वह तस्वीर भी है, जिसमें वह अपनी बेटी जीवा को इस बाइक पर अपने रांची स्थित फार्महाउस में घुमाते दिखे थे।

Spread the love