Preloader

मुंगेर मे 30 अप्रैल की रात को सेवा निवृत सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बाबू के निवास स्थान पर “ब्लैकआउट” के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन प्रवेश कर बिजली आपूर्ति बाधित करने एवं डॉक्टर साहब को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने के मामले के विरोध में मुंगेर के समस्त सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान से शांतिपूर्ण तरीके से एक प्रतिरोध मार्च निकला गया जो शहर मुख्य चौक चौराहों रामलीला मैदान (दुर्गा स्थान) से प्रारंभ होकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, गांधी चौक, पटेल चौक होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप पहुंच कर समाप्त हो गया।प्रतिरोध मार्च के बाद एक शिष्ट मंडल के सदस्यों ने मुंगेर sp सैय्यद इमरान मसूद से मुलाकात कर शरारती तत्वों कि गिरफ्तारी से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

{मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट}

Spread the love

By