Preloader

मुंगेर:केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को मुंगेर पहुंचे। इस दौरान वे बौचाही में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने विपक्ष के उस आरोप को सिरे से खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बाबा साहेब अंबेडकर की याद अब आ रही है। उन्होंने कहा कि “विपक्ष अपने आरोप को प्रमाणित करे। आरोप लगाना आसान है, लेकिन उसे सिद्ध करना अलग बात होती है। भाजपा हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंत्री दुबे ने विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार की जनता 2005 से एनडीए के साथ थी, आज भी है और आगे भी साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार कभी अपराध के नाम से जाना जाता था लेकिन आज बिहार विकास और विकसित बिहार के नाम से जाना जाता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में बिहार में एनडीए मजबूत सरकार बनाएगी।

अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि झारखंड से सटे जिलों में सर्वे का काम जारी है और जल्द ही इसके बेहतर नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि भागलपुर में एक कोल ब्लॉक की संभावना मिली है, जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका परिणाम देखने को मिलेंगे।

इस मौके पर मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, जिलाध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

{मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट}

Spread the love

By