Preloader

बिहार में 15 हजार होमगार्ड की बहाली होनी है। और इसके लिए आवेदन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं, जल्द ही अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा। होमगार्ड भर्ती में फिजिकल ही सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। ऐसे में आपको अपनी पूरी मेहनत इसी में झोंकनी है। यहां होमगार्ड भर्ती में हाइट, दौड़, ऊंची कूद, गोला फेक शामिल है।

इस बार के होम गार्ड की बहाली में एक अनोखी बात देखने को मिली की लड़कों के साथ साथ काफी संख्या में लड़कियों ने भी फार्म भरा है और होमगार्ड के बहाली को लेकर इनमें जोश का लेवल ही एक अलग स्तर पर है। जहां वे सुबह हो या दोपहर फिजिकल ट्रेनिंग के लिए मुंगेर के पोलो मैदान में पहुंच अपना पसीना बहा रही है । जहां दौड़, ऊंची कूद, गोला फेक की वे तैयारी करती दिखीं । युवतियों ने बताया कि महिलाएं आज घरों से निकल लड़कों के कंधे से कंधे मिला हर फिल्ड में अपनी जगह सुनिश्चित करने में जुटी है ।

सरकार के द्वारा लड़कियों के हर फील्ड में आरक्षण दिया गया है तो इसका लाभ हम सभी उठा रहे है । वहीं ट्रेनर ने बताया कि ये लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा मेहनत कर रही है। और काफी बेहतर ढंग से ट्रेनिंग करने सुबह और दोपहर को मैदान पहुंच रही है ।

{मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट}

Spread the love

By