Preloader

मुंगेर जिला अंतर्गत सदर प्रखण स्थित नन्दलालपुर में बना देश का दूसरा और बिहार का पहला वानिकी कॉलेज अपने आर्टिटेक्ट को लेकर काफी मशहूर है । जहां फॉरेस्ट्री की पढ़ाई होती है, अब तक इस महाविद्यालय में दो सेशन मिलाकर 67 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। उन्हीं छात्रों और अभिभावकों के द्वारा बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार को फोन किया गया कि वहां छात्रों को परेशानी हो रही है ।

जिसके बाद मंत्री स्वयं उनकी समस्या सुनने वानिकी महाविद्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा महाविद्यालय के सभागार में छात्रों के वन टू वन चर्चा की । जहां छात्रों ने उनको अपनी समस्या बताई , एक छात्र ने बताया कि झारखंड और उड़ीसा में राज्य सरकार की और से फॉरेस्ट्री में पढ़ाई कर रहे छात्रों को रिजर्वेशन तक दिया जाता है। बिहार सरकार भी रिजर्वेशन दे तो छात्रों का भला हो । तो एक छात्र ने बताया कि महाविद्यालय में बस नहीं होने के कारण वे प्रैक्टिकल करने के लिए जंगल नहीं जा सकते है ।

जिसके बाद मंत्री ने कहा कि वे छात्रों से बात करने ही मुंगेर आए है और महाविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दे दिया है कि विद्यालय में आए पैसों को वह खर्च करें और उससे बस खरीदें जिससे छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए वन जंगल जाने में कोई कठिनाई न हों साथ ही कहा कि सरकार के स्तर की चीजों को वे विचार करेंगे । मौके पर वन विभाग के कई पदाधिकारी , महाविद्यालय के अधिकारी कर्मी सहित छात्र मौजूद थे।

{मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट}

Spread the love

By