भागलपुर :अलीगंज अबबाबाग लाइन के रहने वाले शैलेंद्र कुमार ने बुधवार की दोपहर समाहरणालय चौक के समीप पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और पत्रकारों की तत्परता से उन्हें आग लगाने से पहले ही बचा लिया गया। घटना के बाद हड़कंप मच गई। समरनालय में कई प्रशासनिक अधिकारी का दफ्तर है।
शैलेंद्र की मानसिक स्थिति उस वक्त बेहद विचलित थी। खुदकुशी की कोशिश करते हुए वे लगातार यह कह रहे थे, “मेरी पत्नी मुझे जेल भिजवा देगी, मैं कोर्ट-कचहरी के चक्कर से तंग आ गया हूं।” भीड़ में मौजूद लोगों और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया और शांत किया।दो दिन पूर्व भी शैलेंद्र और उनकी पत्नी प्रियंका के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान शैलेंद्र ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपने ही मामा के साथ अफेयर में है। उन्होंने यह भी बताया कि तीन बच्चों की मां होने के बावजूद प्रियंका पिछले दो वर्षों से अपने प्रेमी के साथ रह रही है।शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
{भागलपुर से डबलू की रिपोर्ट }
