Preloader

बिहार से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है।एक लड़की के कारनामे से पुलिस सख्ते में है। पुलिस को व न केवल चैलेंज की है बल्कि ये साबित कर दी आप फिसड्डी हैं। आपके इलाके में चोरी हो जाएगी और आपको भनक भी नहीं लगेगी । लड़की ने अपने दावे को साबित करने के लिए ऐसा काम किया जिसे जानकार हर कोई दंग है।लड़की ने पुलिस को चुनौती भरा एक पत्र लिखा,जिसमें लिखा गया है,लव यू मामा, मैने 8 घरों में चोरी कर ली है,अब दो घर बाकी है, पकड़ सको तो पकड़ लो। मामला मोतिहारी का है।

एफआईआर दर्ज कराने वाली युवती ही निकली चोरनी

शिवानी कुमारी नाम की युवती ने अपने घर में चोरी के बाद थाने में मामला दर्ज कराया,जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू हुई। चोरी किसने की जब इस राज से पर्दा उठा तो पुलिस भी हैरान रह गई।शक के घेरे में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ही आ गई,जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सारा मामला साफ हो गया। जांच में पता चला कि वास्तव में पुलिस को चैलेंज करनेवाले चोर…और कई घरों में चारों की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड कोई और नहीं ,बल्कि चोरी की रिपोर्ट लिखाने वाली युवती ही है।

धमकी भरा पत्र और थाने में दर्ज आवेदन से खुला राज

7 अप्रैल को शिवानी कुमारी ने पुलिस कंप्लेन किया कि उनके घर से 6 लाख के जेवर और 10 हजार नकद चोरी हो गए हैं। साथ ही पुलिस को एक पत्र भी दी गई जिसमें लिखा था लव यू पुलिस मामा, 10 में से 8 घरों में चोरी हो चुकी है, 2 बाकी हैं। पकड़ सको तो पकड़ लो,इस पत्र के बाद पुलिस सख्ते में आई।

उसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। जांच में पता चला कि शिकायत करने वाली शिवानी ही असली चोर निकली। शिवानी कुमारी एक कंप्यूटर टीचर है और उसने खुद ही चोरी की प्लानिंग की थी। पुलिस को शक तब हुआ जब चोर का पत्र और शिवानी की शिकायत की लिखावट एक जैसी निकली।सख्ती से पूछताछ में शिवानी ने गुनाह कबूल कर लिया। उसके बताए ठिकाने से चोरी हुए जेवरात और पत्र लिखने वाला रजिस्टर भी बरामद कर लिया गया।पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा – “पुलिस मामू नहीं, बाप है।”

Spread the love

By