Preloader

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई मख्तब टोला में 17 वर्षीय कैफ खान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था, तभी कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कैफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

आक्रोशित भीड़ ने बाजार में तोड़फोड़ की, दुकानों और बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पथराव भी हुआ। अन्य घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थिति बिगड़ने पर सिसई बाजार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी निलेश कुमार, जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच., और एसपी नवजोत सिमी मौके पर पहुंचे और शांति बहाल करने की कोशिश की। पुलिस ने एक महिला समेत एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

{गोपालगंज से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट}

Spread the love

By