Preloader

बिहार के पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद का पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटाड़ प्रखंड के पिड़ारी पंचायत के झझरी मे ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को शानदार स्वागत किया। इस दौरान झझरी गांव स्थित हनुमान मंदिर के बगल के ग्राउंड में लोगों के द्वारा सिक्कों से तौला गया। मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका बेटा,भाई बनकर सेवा किया हूं।

आप लोगों के आशीर्वाद से ही मैं मंत्री भी रहा।फिर एक बार आपके आशीर्वाद की जरूरत है।आप सभी हमारे कार्यों के विकास कार्यों पर विश्वास करते हुए अपना आशीर्वाद दें।आप लोग हमसे अपनी मजदुरी करवाए सेवा कराए,उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

पूर्व मंत्री ने पहलगाम की घटना पर दुख जताते हुए जिम्मेदार लोगों को मिटाने के लिए सबसे आगे चलने की बात कहा उन्होंने कहा कि हमारे देश में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। यहां मोहब्बत और प्यार चाहिए। उन्होंने सिकटा मैनाटाड़ की जनता से एक बार फिर अपना आशीर्वाद देने की वकालत की।

{बगहा से परवेज़ आलम की रिपोर्ट}

Spread the love

By