बिहार के मुजफ्फरपुर में लव जिहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। कोई पहचान छुपाकर हिन्दू नाम का हथियार बना रहा है तो कोई नकाब लगाकर कोर्ट मैरिज करने पहुंच रहे। जिले में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। कोर्ट परिसर में उस वक्त बवाल मच गया जब अपहरण हुई लड़की का व्यान दर्ज कराने के लिए पुलिस बुर्के में लेकर पहुंची। पहनावा देखते ही घर वाले आग बबुला हो गए। जमकर हंगामा हुआ। इस बवाल को देखते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और लोगों की भीड़ जुट गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मामला को शांत करवाया गया।
बताया जा रहा अहियापुर थाना क्षेत्र की युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मुस्लिम युवक मोहम्मद आजाद से प्यार करती थी। शादी की नियत से घर से फरार हो गई थी। हालांकि परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई थी। जिसमें दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया था। उस दौरान मंगलवार की शाम युवती पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद बुधवार को 164 के व्यान को लेकर प्रस्तुत की गई। उस दौरान परिजन भी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया और जबरन लड़की को पुलिस कस्टडी से ले जाने की कोशिश करने लगे, इस दौरान पुलिस और परिजनों में तीखी नोकझोंक भी हुई मामला गम्भीर देखते हुए पुलिस ने मुख्यालय को इस बात की सूचना दी।
इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष शरत कुमार का कहना है कि यह मामला लड़का लड़की के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। परिजनों द्वारा हंगामे की सूचना पर कई थाने की पुलिस पहुंची है। मामला न्यायालय में है. इस दौरान न्यायालय में लड़की के परिजनों ने 164 का बयान कराने वाले अधिवक्ता के साथ भी नोक झोंक की है। वहीं परिजन जिद पर अड़े है कि किसी भी हालत में लड़की की शादी मुस्लिम से नहीं होने देंगे, अभी वो नाबालिग है। परिजनों के अनुसार आजाद और शमशाद नाम के युवक ने उसका अपहरण किया था,लेकिन पुलिस लड़की को बुर्के में लेकर लाई थी और हम लोग किसी भी हाल में अपनी बेटी को मुस्लिम लड़के के साथ नहीं जाने देंगे, फिलहाल पुलिस लड़की के परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया है।
{मुजफ्फरपुर से चंदन की रिपोर्ट}
