Preloader

मुंगेर में 12 अप्रैल की रात आकाशीय बिजली ने छिनी एक परिवार की खुशियां। तेज आंधी तूफान के वजह से बिजली की चपेट में आने से हुई मौत। तेज तूफान के बीच गांव के बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ यह हादसा हुआ है। मुंगेर में तीन दिनों से लगातार हो रहे भयंकर आंधी, बरसात, और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई । ताजा मामला में बीती देर रात आए भयंकर आंधी तूफान और बरसात के बाद आज तबाही का मंजर देखने को मिला। एक ओर कई घरों के छत उड़ गए और पेड़ गिर गए ।

आंधी के चपेट में हुई एक वय्क्ति की दरदनाक मौत

पर सबसे दर्दनाक हादसा उस दौरान हुआ जब हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुवन दरियापुर निवासी 39 वर्षीय विशन मांझी इस आधी के चपेट में आ गए। बीती रात आंधी तूफान के बीच दरियापुर बाजार से जब वे अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में वे आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। और उनकी मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का कमाने वाला एक मात्र सदस्य था। और वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है । वहीं घटना के बाद अब घर में चीख पुकार मच गया । वहां स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज आगे की कार्रवाई में जुट गया है ।

(मुंगेर से एमडि इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट)

Spread the love

By