मुजफ्फरपुर: जब नया नया प्यार परवान चढ़ता है तो दो लोग प्यार में एक साथ जीने मरने की कसमें खाते है, और सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए शादी भी करना चाहते है। लेकिन जाति धर्म के लोक लाज से परिजन बच्चों को अलग करने के लिए लाखों तरकीब अपनाते है, लेकिन बहती नदियों और प्यार को कौन रोक पाया है, समाज और जात पात के बंदिशों को तोड़कर प्यार के दो पक्षी आखिर उड़ ही जाते है। एक ऐसी ही लव स्टोरी बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है।
जहां परिजनों के डर से घर से भागी प्रेमी- प्रेमिका ने मंदिर में शादी रचा ली है। शादी के बाद प्रेमिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमी जोड़ा एक मंदिर में सात फेरे ले रहे हैं।
वायरल विडियो में युवती ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कह रही है मम्मी पापा हम जहां भी हैं खुश हैं, हमें ढूंढने का प्रयास मत कीजिएगा। भविष्य में प्रेमी के साथ कुछ हुआ समझ लिजिएगा। फोटो वीडियो आप देख ही चुके होंगे. हम दोनों ने शादी कर ली हैं. अब हम इन्हीं के साथ रहेंगे, मेरे सास ससुर को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। प्लीज़ पापा केस नहीं किजिएगा। आपकों बतादे सुधांशु और शिवानी देवरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों की पढ़ाई एक साथ हुई। उस बीच दोनों में प्यार हो गया। दोनों चोरी चुपके मिला जुला करते थे। इस बात की भनक परिवार वालों को लग गई। जिसके बाद प्यार पर पहरा लगा दिया गया। मौका मिलते ही प्रेमिका अपना आधार कार्ड के साथ प्रेमी के साथ फरार हो गई। और महानगर में 20 फरवरी को शादी रचा ली।
फिलहाल देवरिया थाने में प्रेमी समेत 10 लोगों को आरोपित की गई थी। अपहरण का मुकदमा दर्ज होने पय प्रेमिका ने बुधवार को शादी के जोड़े में न्यायालय में प्रस्तुत हुई है। कोर्ट में 164 का व्यान दर्ज करवाई गई है। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।
