मुजफ्फरपुर में अचानक कई सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिस कारण मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय लोगो कि भीड़ भी जुट गईं दमकल की गाड़िया आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के यादव नगर चौरा स्थित एक बनारसी चौक का है। जहां एक भुजा दुकान से धुआं निकलने लगा। महज कुछ पल में ही दुकान से आग की लपटे निकलने लगी और दुकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई।
मौके पर स्थानीय लोगो कि भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगो के द्वारा मामले की जानकारी सदर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक के बाद करीब आधा दर्जन सिलेंडर ब्लास्ट किया। जिस कारण मौके पर अफरा तफरी की स्थित बन गई। सूचना के आलोक पर दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कवायद की जा रही है। बता दे कि चार से पांच दुकान जलकर राख हो गया है।
मौके पर पहुंचे सदर थाना के दारोगा शंभू कुमार ने बताया कि हमलोग को सूचना मिली कि सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण आग लगी है। हमलोग मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। अब आग पर काबू पा लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
