Preloader

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में की गई सर्जिकल कार्रवाई को लेकर गुरुवार को विभूतिपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया।सिंघिया घाट चौड़ाहा से शुरू हुए इस शांतिपूर्ण जुलूस में कार्यकर्ताओं ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, और “अमित शाह जिंदाबाद” जैसे नारे लगाते हुए विरसहिया, पंचवटी चौक होते हुए समस्तीपुर मुख्य पथ चौराहा तक मार्च निकाला।

समापन स्थल पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय सेना की यह कार्यवाही देशवासियों के आत्मबल को बढ़ाने वाली है।”जिला उपाध्यक्ष रामाकांत राय, जिला मंत्री रविंद्र पासवान, सतीश झा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाह, चन्द्रमणी सिंह, दीपक कुमार साह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अहसान, गुंजन मिश्रा, जिला पार्षद अमन परासर, रविंद्र प्रसाद विश्वनाथ, राम सुदीन कुशवाहा, मोहम्मद अहसान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर देश की सेना को बधाई दी और कहा कि “यह बदला उन शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी।

कार्यकर्ताओं ने यह भी दोहराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट है और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार है।

{विभूतिपुर से सौरभ चौधरी की रिपोर्ट}

Spread the love

By