Preloader

बिहार में वैसे तो शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफिया हो या शराब तस्कर चुनाव हो या पर्व त्यौहार आते हैं सक्रिय हो जाते हैं और शराब की खेप को बिहार में पहुंचाने का काम भी शुरू कर देते हैं लेकिन इन दिनों पटना पुलिस अवैध शराब हो या अवैध हथियार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते दिख रही है। ताजा मामला पटना के पालीगंज अनुमंडल का है जहां पालीगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान पालीगंज थानाक्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी नवनीत कुमार के रूप में हुई है। शराब तस्कर के पास से 2लाख 7हजार 2रुपए नगद बरामद किया गया है। इसके अलावा शराब डिलीवरी करने वाले एक कार को भी पुलिस ने बरामद किया है।

जयपुर मामले पर पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी चुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के तरफ से अवैध हथियार और अवैध शराब के खिलाफ सख्त निर्देश दिया गया है जिसके आधार पर पुलिस लगातार करवाई कर रही है।इसी को लेकर पालीगंज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में दूसरे राज्यों से अंग्रेजी शराब की खेप को लाया गया है जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची जहां शराब तस्कर नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।

जिसके निशानदेही पर उसके घर और उसके कार से कुल 362 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लाए गए थे। फिलहाल गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से दो लाख सात हजार दो रुपया नगद बरामद किया गया। इसके अलावा कार और मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है फिलहाल पुलिस शराब तस्कर से पूछताछ कर रही है और भी ठिकाने का पता लगाया जा रहा है।

{पालीगंज से धर्मेंद्र की रिपोर्ट}

Spread the love

By