Preloader

पटना जिले के पालीगंज थानाक्षेत्र के बालिपांकड गांव में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया।जब घर में खेल रहे भाई बहन के ऊपर मिट्टी और इट से बने दिवाल गिरने से बहन की मौत हो गई जबकि भाई घायल हो गया।इधर मृतक बच्ची की पहचान विमल यादव की सात वर्षीय बेटी स्वीटी कुमारी के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है।इधर मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची स्वीटी कुमारी अपने भाई मनीष कुमार के साथ घर में खेल रही थी तभी घर में मिट्टी और ईंट का दीवाल बना हुआ था और काफी पुराना था। बीते दिनों हुई बारिश के कारण काफी गिला था। जिसके कारण आज वह अचानक दोनों के ऊपर गिर गया। दीवाल गिरने के बाद परिवार के लोगों ने दोनों को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने स्वीटी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इधर अस्पताल में मौजूद मृतक के दादा चंदर यादव ने बताया कि बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी बीच अचानक दीवार भरभरा कर गिर गया। जिसमें मेरा पोता और पोती मनीष और स्वीटी दीवार के मलवे में दब गए।जहां पोती की मौत हो गई और पोता को पटना इलाज के लिए भेजा गया है।

इधर घटना को लेकर पालीगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की बालीपाकर गांव में मिट्टी का दीवाल गिरने से एक बच्ची की मौत होगी जबकि एक लड़का घायल है सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल मृतक बच्ची के भाई का इलाज पटना में चल रहा है साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

{पालीगंज से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट}

Spread the love

By