पलायन रोको…नौकरी दो…. पद यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी ।
पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी बेगूसराय के सुभाष चौक पर पहुंचे। जहां राहुल गांधी पैदल ही यात्रा सुभाष चौक से लेकर हर हर महादेव चौक यात्रा में शामिल हुए। लाखों की संख्या में लोग उनके स्वागत में जुटे हुए थे। जगह-जगह राहुल गांधी को फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। साथ ही बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा कन्हैया के नेतृत्व में की गई थी। वहीं राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पैदल यात्रा में राहुल शामिल हुए हैं और इस पैदल यात्रा में लाखों की संख्या में युवा और बुजुर्ग भी शामिल हुए हैं। यात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हो गए।
{पटना से राजीव की रिपोर्ट}
