मुंगेर के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने पूर्व मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया है। यह फैसला न्यायाधीश कुमार पंकज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनाया।
अनंत सिंह पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति 16 गाड़ियों के काफिले के साथ अपनी पत्नी नीलम देवी (कांग्रेस प्रत्याशी) के लिए प्रचार करने का आरोप था। इस मामले में 80-100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन चार्जशीट सिर्फ अनंत सिंह के खिलाफ दाखिल की गई थी।
अनंत सिंह इस वक्त पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। सुरक्षा कारणों से उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया गया, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनाया गया। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित नहीं कर सका, जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।
{मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट}
