Preloader

महिला दिवस के खास मौके पर नवगछिया नगर परिषद ने महिलाओं के लिए कई नई सुविधाओं की सौगात दी। नगर परिषद की सभापति प्रीति देवी के प्रयासों से शहर में महिलाओं की सुविधा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं लागू की गई हैं।

नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल में पहली बार एक सार्वजनिक पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है। इस पार्क को ‘सती बिघला पार्क’ नाम दिया गया है, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक होगा। जल्द ही इस पार्क का उद्घाटन किया जाएगा।

इसके अलावा, महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवगछिया शहर में दो पिंक टॉयलेट बनाए जा रहे हैं, जो निर्माण के अंतिम चरण में हैं। इससे महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी।

महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं को भी एक बड़ी सुविधा दी गई है। नवगछिया के एकमात्र महिला कॉलेज, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में अब निशुल्क शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए कॉलेज परिसर में वाटर एटीएम लगाया गया है, जिससे छात्राओं को स्वच्छ पानी मिल सकेगा।

इसके अलावा, कॉलेज के अन्य भवनों तक आसानी से पहुंचने के लिए नई सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। नगर परिषद के इन प्रयासों से शहर की महिलाओं को अधिक सुरक्षा और सुविधा मिल सकती है।

Spread the love

By