Preloader

पटना के जगदेव पथ इलाके में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के वक्त पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पास के एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की और खुद एक टेंपो में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालने में सहयोग किया।

फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी है। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, सफारी गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Spread the love

By