Preloader

बेतिया से बड़ी खबर है। जहां बेतिया पुलिस लाइन में एक सिपाही में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। सिपाही सरमजीत ने सिपाही सोनू कुमार को मौत के घाट उतार दिया है। सिपाही सोनू को 11 गोलियां मार कर सरमजीत ने छलनी कर दिया है। बेतिया पुलिस लाइन में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरा पुलिस लाइन थर्रा गया। सिपाही सरमजीत इंसास राइफल लेकर फायरिंग कर रहा था। और एक के बाद एक सिपाही सोनू के सर में गोलियां दाग रहा था। पुलिस लाइन में अफरा तफरी का माहौल हो गया। तुरंत घंटी बजाया गया सरमजीत इंसास राइफल लेकर छत पर चढ़ गया। जिसे काबू करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ा था। परमजीत को बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप उससे पूछताछ कर रहे हैं। वहीं पुलिस लाइन में चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय पहुंचे हैं। और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस लाइन के पुलिस बैरक में सोनू कुमार का शव पड़ा हुआ है। जहां पर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सरमजीत और सोनू में विवाद चल रहा था। इस विवाद में आज सरमजीत ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया है।

बेतिया से प्रवेज आल्म की रिपोर्ट

Spread the love

By