Preloader

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाने के पास सोमवार की देर रात एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलने लगी और कई घर को अपने आगोश में ले लिया।  घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मकान और पास की झोपड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग और तेज हो गई।इसकी जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड टीम को दी गई। दमकल की तीन बड़ी और दो छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया…

50 लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख

कपड़े की दुकान में रखे कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये। बगल की झोपड़ी में बच्ची की शादी के लिए रखे कैश और लाखों के सामान को भी नुकसान हुआ है। 50 लाख से अधिक की संपत्ति की क्षति की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम इसका आकलन करने में जुटी है।बताया गया कि दिनेश साह के मकान में कपड़े की दुकान दामोदरपुर के रहने वाले सुरेंद्र सर्राफ की है। जिला कमांडेंट त्रिलोकीनाथ झा ने बताया कि अगलगी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। कपड़े की दुकान से सटे उसलाल साह के एसबेस्टस के घर में लगी आग में 40 हजार कैश सहित दो लाख से अधिक के सामान जल गए हैं।

(मुजफ्फरपुर से चंदन की रिपोट)

Spread the love

By admin