पटना : कांग्रेस सांसद सह लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में एक दिवसीय दौरे पर आए हुए थे । उनका आज बिहार में कई जगह कार्यक्रम था । नई दिल्ली लौटने के पहले उनका एक महत्वपूर्ण बैठक पटना के कांग्रेस पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के सभी जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ चल रही थी ।अभी बैठक थोड़ी देर शुरू ही हुई थी कि बाहर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं आपस में ही भीड़ गए । पहले यह बात तू तू मैं मैं के साथ शुरू हुआ और बाद में काफी तनावपूर्ण स्थिति हो गई ।बात इतनी बढ़ चुकी थी कि कार्यकर्ताओं में मारपीट पर उतारू हो गए। और देखते ही देखते लात और घूंसा फिल्मी स्टाइल में चलने लगा स्थितियां नियंत्रण से बाहर होने पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के सांसद डॉक्टर अखिलेश सिंह द्वारा बीच बचाव की स्थिति आ गई।

कांग्रेस नेता पर एक कमेंट और हो गया बवाल
दरअसल, पूर्व विधायक टुन्ना द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के समर्थक रवि रंजन को कुछ कमेंट्स किए जाने पर उसने नाराजगी जताया था जिसके बाद उक्त पूर्व विधायक को काफी नागवार लगा और वे आग बबूला होकर आपा खो बैठे और रवि रंजन को पहले भला बुरा कहा फिर बाद में उसकी जम कर पिटाई कर दी ।इस दौरान पूर्व विधायक ने उसे पटक दिया और लगाने लगें दे दना दन फिर क्या था वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया था इसी दौरान राहुल गांधी को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अपनी अहम बैठक को महज 20 मिनट के अंदर ही समाप्त कर के वहा से पटना एयरपोर्ट के लिए निकल गए।
पटजैसा कि आप जानते है कि आज राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर बिहार आएं हुए थे ।उन्होंने इस दौरान कई मैराथन कार्यक्रम में शिरकत की ।सबसे पहले वे आज सुबह दस बजे नई दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे इसके बाद उन्होंने प्रदेश के बेगूसराय में पूर्व निर्धारित पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल हुए ।इसके बाद पटना के SKM में पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए थे।
