विधानसभा चुनाव आने ही वाला इसी बीच बिहार के लोगों के लिए बड़ी सौगात मिली है बिहार में दूसरी अमृत भारत ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है। ट्रेन सहारसा से नई दिल्ली के बीच चलेगी और इसके अप्रैल 2025 तक शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले, दरभंगा से दिल्ली के लिए पहली अमृत भारत ट्रेन चलाई गई थी।
तेज रफ्तार और बेहतर सुधार
ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें जनरल और स्लीपर कोच शामिल होंगे। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे यह अन्य प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में कम समय में दिल्ली पहुंचेगी।ट्रेन “पुश-पुल” तकनीक पर चलेगी, जिसमें दोनों तरफ इंजन होंगे। एक इंजन ट्रेन को खींचेगा और दूसरा इंजन उसकी गति को बनाए रखेगा, जिससे सफर सुरक्षित होगी।
यात्रियों के लिए खास सुविधा
इस ट्रेन में एलईडी लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, फोल्डिंग टेबल जैसी आधुनिक सुविध होंगी। खास बात ये है कि ट्रेन में सफर के दौरान झटके महसूस नहीं होंगे, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होंगी और सफर आरामदायक बनेगी। ट्रेन में 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, एक पेंट्री कार और दो लगेज कोच होंगे।
रेलवे की तैयारी जारी
रेलवे इस ट्रेन को शुरू करने की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल 2025 तक अमृत भारत ट्रेन चलने लगेगी।
