Preloader
Oplus_16908288

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर अब सिनेमाघरों में पहुंच गई है। फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से बेसबरी के साथ कर रहे थे। ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शकों में इसको लेकर काफी एक्साइटमेंट थी। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने बहुत पैसे कमाए थे। मूवी रिलीज हो चुकी है, और इसपर लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। आइए बताएं सिकंदर हिट हुई है या फ्लॉप…

Entertainment Review: 2023 में आई फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) के बाद से सलमान के फैंस उनको स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है। अब जब उनकी फिल्म सिकंदर सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है, तो दर्शक मूवी देखने के बाद लगातार मूवी का रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

ए.आर. मुरुगादास के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म Sikandar को लोगों का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। खास बात यह है कि आईएमडीबी की तरफ से फिल्म को 7.7 की रेटिंग मिली है। ऐसे में फिल्म को देखने की खलबली लोगों में और भी ज्यादा बढ़ चुकी है।

कैसी लगी दर्शकों को सिकंदर मूवी

सोशल मीडिया पर इस वक्त सिकंदर फिल्म खूब ट्रेंड कर रही है। काफी लोग मूवी को देखने के लिए एडवांस बुकिंग किए थे, उनलोगों ने मूवी देखने के बाद मूवी का रिव्यू सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया है।

जाने ‘सिकंदर’ की कहानी?

फिल्म ‘सिकंदर’ की कहानी एक ऐसे इंसान की है, जो भ्रष्ट सिस्टम से परेशान हो चुका है और अब इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन, इमोशनल ड्रामा और पावरफुल डायलॉग्स हैं, जिस कारण लोग इसे काफी पसंद कर रहे है।

सलमान खान के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। कुछ लोग इसे फिल्म सिकंदर को सलमान के करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बता रहे हैं। इससे पहले ‘सुल्तान’ और ‘बजरंगी भाईजान’ की फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और प्यार दिया था।

बॉक्स ऑफिस पर ‘L2: Empuraan’ से सिकंदर की टकर

आपको बता दे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो आंकड़े फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं। मगर, ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, ‘सिकंदर’ के पहले वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है।

तो वहीं मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘L2: Empuraan’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिलहाल इस फिल्म की कुल कलेक्शन 128.75 करोड़ हो चुका है। अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि टकर में Sikandar आगे निकलता है या L2: Empuraan’

Spread the love

By admin