Preloader

थाईलैंड और म्यांमार में बड़े पैमाने पर भूकंप आया है। भूकंप का सबसे ज्यादा असर बैंकॉक में देखने को मिला है। यहां एक बहुमंजिला इमारत देखते ही देखते जमींदोज हो गई है। म्यांमार में भूकंप का केंद्र ज़मीन के 10 किलोमीटर नीचे थे।

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भूकंप से धरती हिल उठी है। इसका प्रभाव थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी देखने को मिला है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई।

दोनों ही देशों में भूकंप के कारण हड़कंप मचा हुआ है। खास कर म्यांमार में भूकंप के बाद भारी मात्रा में तबाही देखने को मिली है। जहां बहुत सी इमारतें टूट के गिर चुकी है, घर मलबे में तब्दील हो गए हैं।

इस मामले में अब तक 25 लोगों की मौत की भी खबरें सामने आई हैं।

भूकंप के कई झटकों के बाद वहां इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है।

बैंकॉक और थाईलैंड के अन्य इलाकों में भूकंप के आए तेज झटकों के बाद वहां हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।

भूकंप के बाद झटकों का खतरा बने होने के कारण बैंकॉक के एयरपोर्ट को खाली कराया गया है, और फिलहाल सभी उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही रेल और मेट्रो की सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

भूकंप के तेज झटकों के बाद, भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही थाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है, अबतक किसी भी भारतीय नागरिक की मृत या घायल होने की खबर नहीं मिली है। थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने लोगों की मदद के लिए एक हेल्पनाइन नंबर भी जारी किया है।

Spread the love

By admin