Preloader
Oplus_16908288

Motiharai: आपको बता दे कि बिहारबोर्ड ने इंटर की परीक्षा में होते घोटाले के बाद से बीएसईबी ने परीक्षा पैटर्न और सिस्टम में बहुत सी बदलाव की है, जो की हमें देखने को भी मिला है और रिजल्ट में भी काफी सुधार रहे है।

तो इसी बीच बीएसईबी इंटर का रिजल्ट सामने आया है, जिस से बिहार के मोतिहारी जिले का एक छात्र पास होकर भी परेशान है, जिसने बोर्ड के रिजल्ट के दावों पर सवाल उठाने का काम किया है। सूत्रों के अनुसार घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी अमिताभ बच्चन प्रसाद के पुत्र छात्र रविकिशन को इंटरमीडिएट रिजल्ट में 280 अंक प्राप्त हुए है। हैरान कर देने वाली बात यह है की पिछले वर्ष भी इंटरमीडिएट में साइंस की परीक्षा में रवि किशन को 280 अंक ही प्राप्त हुए थे।

रिजल्ट एक संयोग है या लापरवाही?


रविकिशन ने बताया कि 2024 में साइंस इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट में विषयवार प्राप्तांक मिला था, उतने ही मार्क्स 2025 के साइंस के रिजल्ट में भी मिले हैं.

अब सवाल यह उठता है कि यह मामला सहज एक संयोग है कि बोर्ड की बड़ी लापरवाही.

रविकिशन ने दी दो बार परीक्षा

रविकिशन का मानना है कि बोर्ड की लापरवाही के कारण यह समस्या हुए है, अंक कम होने के कारण पिछले वर्ष रिजल्ट के पश्चात् स्कूटनी में भी गए थे, लेकिन उसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ। रविकिशन ने बताया कि पटना में रहकर वो जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दे कि जेईई की परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। इसी कारण से उन्होंने दोबारा परीक्षा दिया, लेकिन बीते मंगलवार को आई रिजल्ट ने पूरे परिवार को निराश कर दिया। रविकिशन के पिता मुंबई में मजदूरी का काम करते है।

फिलहाल ऐसा रिजल्ट मोतिहारी में चर्चा का विषय बना हुआ है, अब सवाल यह उठ रहे है कि इंटर के परीक्षा में दोनों वर्ष में लगातार एक सा अंक आना संयोग है या बोर्ड की लापरवाही?

Spread the love

By admin